Uncategorized – अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विद्यालय शिक्षा)

प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन (19-20 दिसंबर 2025) स्थान: लियो इंटरनेशनल संस्थान, लियो सर्कल, डांगपाड़ा, बांसवाड़ा
प्रथम दिन की गतिविधियां

श्रद्धेय श्री जयदेव पाठक स्मृति व्याख्यान माला

दिनांक एवं वार: 19 दिसम्बर, 2025, शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या, वि.सं. 2082

समय: प्रातः 10:00 बजे

मुख्य वक्ता: माननीय हनुमान सिंह जी राठौड़, क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान

उद्घाटन सत्र: शुक्रवार, 19 दिसम्बर, 2025 पौष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या वि.सं. 2082 । प्रातः 11:30 बजे

आशीर्वचन: श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज, उत्तम सेवा धाम, बांसवाड़ा

मुख्य अतिथि: माननीय मदन जी दिलावर, शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार

मुख्य वक्ता: माननीय महेन्द्र जी कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

अति विशिष्ट अतिथि: माननीय शंकरलाल जी माली, प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, चित्तौड़ प्रान्त

अध्यक्षता: माननीय रमेश चन्द्र जी पुष्करणा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)

द्वितीय दिवस की गतिविधियां

समारोप-सत्र

वार,दिनांक और तिथि: शनिवार, 20 दिसम्बर, 2025 पौष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा वि.सं. 2082

समय: प्रातः 11:00 बजे

स्थानः लियो इंटरनेशनल संस्थान, लियो सर्कल, डांगपाड़ा, बांसवाड़ा

आशीर्वचन: श्रद्धेय महंत श्री अच्युतानन्द जी महाराज, पीठाधीश्वर, बेणेश्वर हरि मन्दिर, साबला, डूंगरपुर

मुख्य अतिथि: माननीय भजनलाल जी शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार

मुख्य वक्ता: माननीय प्रो. नारायण लाल जी गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

अति विशिष्ट अतिथि: 1.माननीय महेन्द्र जी कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

2. माननीय बाबूलाल जी खराड़ी, मंत्री, जनजातीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग, राजस्थान सरकार

अध्यक्षता: माननीय रमेश चन्द्र जी पुष्करणा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)

कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

-:विनीत:-

रमेश चन्द्र पुष्करणा, अध्यक्ष

सम्पत सिंह, सभाध्यक्ष

महेन्द्र कुमार लखारा, महामंत्री

देवी लाल पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष

डॉ. ऋषिन चौबीसा, संयोजक

दिनेश चन्द्र मईडा, सह-संयोजक

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंथन: सफल आयोजन हेतु बनी कमेटियाँ

संगठन की रीति-नीति ही सफलता का मूल मंत्र: महेंद्र कुमार लखारा

बांसवाड़ा – राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन इस वर्ष 19 और 20 दिसंबर को बांसवाड़ा स्थित लियो संस्थान परिसर में भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और रणनीति बनाने के लिए रविवार को लियो संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

जिला मंत्री जयदीप पाटीदार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय बांसवाड़ा संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका प्रभावी मार्गदर्शन बैठक का मुख्य केंद्र रहा। विशिष्ट अतिथियों में शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक डॉ. ऋषिन चौबीसा, सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष दिनेश मईडा, संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक, और विभाग संगठन मंत्री प्रवीण जैन शामिल रहे।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने अपने उद्बोधन में शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों के दौरान मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी वृहद आयोजन की सफलता कार्यकर्ताओं के सामूहिक और समर्पित प्रयास पर निर्भर करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा सर्वोच्च दायित्व संगठन की निर्धारित रीति-नीति का अक्षरशः पालन करना है।

लखारा ने कहा, “शिक्षक संघ राष्ट्रीय एक परिवार है, और इस परिवार के कार्यकर्ता होने के नाते हमें अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर काम करना होगा।” उनका मार्गदर्शन इस बात पर केंद्रित था कि प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी को समझे और ईमानदारी से उसका निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षक हित और शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपनी भूमिका को केवल एक आयोजक तक सीमित न रखते हुए, शिक्षक समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, समर्पण, और समयबद्धता को सफलता का मूल मंत्र बताया। लखारा के विचार कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के सफल और प्रभावशाली आयोजन के लिए एक स्पष्ट दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

सफल आयोजन हेतु बनी कमेटियाँ

प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक डॉ ऋषिन चौबीसा ने बैठक का ब्यौरा देते हुए बताया कि तैयारी बैठक में प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के विभिन्न आयामों – जैसे आवास व्यवस्था, भोजन, मंच संचालन, अतिथियों का स्वागत, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जल व्यवस्था और प्रदर्शनी आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयोजक ने बताया कि सभी कमेटियाँ अब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए जुट जाएंगी।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री के मार्गदर्शन पर चलने और इस आयोजन को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के इतिहास का एक अविस्मरणीय और सफल आयोजन बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर डूंगरपुर जिलाध्यक्ष शंकरलाल कटारा, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष देवीलाल निनामा, संभाग मीडिया संयोजक आशीष उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री कमलसिंह सोलंकी, सुदर्शन सिंह चौहान, कालूराम मीणा, गोपाल लाल मीणा, हीना शर्मा, रमेशचन्द्र पाटीदार, मोहनलाल शर्मा, वजीर खान पठान, रमेशचन्द्र व्यास, बंसीलाल डिंडोर, सरदार सिंह कटारा, जनक भट्ट, जयेश उपाध्याय, अशोक मईडा, बहादुर पारगी,अनिल भट्ट, भरत माधविया, शिवचरण मीणा, पृथ्वीसिंह पड़वाल, शंकरलाल भगोरा, सरदारसिंह डामोर, परमेश्वर पाटीदार, जोधासिंह गवारिया सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जिले के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न हो छात्रहित में:पुष्करणा, पदोन्नतियां,नवीन शैक्षणिक सत्र आदि मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता की
प्रेस विज्ञप्ति:सादर प्रकाशनार्थ

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत 2082 रविवार,दिनांक:26/10/2025

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा जगत के ज्वलंत मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर से वार्ता की।इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा उपस्थित रहे।

संगठन के प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज शिक्षामंत्री कार्यालय में शिक्षा मंत्री से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया।आज की वार्ता में संगठन ने सरकार द्वारा अब तक किए पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त स्थानांतरण और ऐतिहासिक पदोन्नतियों के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षा मंत्री से अन्य सभी संवर्गों की पदोन्नतियां भी शीघ्र करने की मांग रखी।साथ ही विद्यालयों को दी जाने वाली सीएसजी व अन्य मद की राशि शीघ्र जारी करते हुए भविष्य में जुलाई माह में ही आवंटन करने,शिक्षा विभाग में होने वाले स्टाफिंग पैटर्न को छात्रहित में करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी दूरस्थ स्थानों से नहीं लगाने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि आज शिक्षा मंत्रीजी से संगठन ने स्पष्ट रूप से विभाग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।संगठन ने सरकार के रंग रोगन को लेकर की गई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में रंगरोशन की राशि सीधे विद्यालयों या अन्य एजेंसी को दी जाए। इससे शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनेगा साथ ही आगामी सत्र एक अप्रेल से करने की योजना से वर्तमान सत्र में परीक्षाएं जल्दी कराने पर शिक्षकों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए कम समय मिलेगा।अतः इस पर ध्यान देते हुए शिक्षक और छात्रहित में निर्णय लिया जाए।इस प्रकार आज की वार्ता में शिक्षा मंत्री जी ने सहजता से सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार श्रेष्ठ गुरु परम्परा को स्थापित करने के लिए श्रेष्ठ शिक्षकों का राष्ट्रनिर्माण में साथ बढ़ने आह्वान करती है।इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ,उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई,प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ,महिला मंत्री गीता जैलिया , अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल,कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने शिक्षामंत्री के शिक्षक हित में लिए निर्णयों पर संतोष जताते हुए अन्य मांगों पर भी त्वरित निर्णय से शिक्षकों और विद्यार्थियों के कल्याण में भजन लाल सरकार के सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

भवदीय

महेंद्र कुमार लखारा

प्रदेश महामंत्री

9460209114

शिक्षक संघों की बैठक में बोले शिक्षक : हमें सिर्फ बच्चों को पढ़ाने दो
प्रेस विज्ञप्ति:सादर प्रकाशनार्थ

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष नवमी विक्रम संवत 2082 गुरुवार,दिनांक:16/10/2025

रंग- रोगन का निर्णय बहुत अच्छा लेकिन निर्णय समय पर नहीं : शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और नेताओं के बच्चें अनिवार्य रूप से पढ़े सरकार में विद्यालयों में:पुष्करणा

जयपुर।राजस्थान के समस्त शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों के साथ शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार कुणाल की अध्यक्षता में समसा कार्यालय शिक्षा संकुल जयपुर में हुई।बैठक का मुख्य एजेंडा नया शैक्षिक सत्र 01 अप्रैल से शुरू करने,प्रदेश चल रही विभिन्न गतिविधियों यथा ओआरएफ, एफएलएन,शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति को लेकर चर्चा रहा।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की और से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने शैक्षिक उन्नयन,नामांकन वृद्धि, गुणवत्ता सुधार के लिए विस्तार से सुझाव देते हुए वर्तमान में शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।पुष्करणा ने कहा कि सरकार सबसे पहले शिक्षक संघों को मान्यता दे और शिक्षकों से मासिक संवाद करें।माननीय उच्चतम न्यायालय के टीईटी परीक्षा संबंधित निर्णय पर सरकार शीघ्र पुर्नविचार याचिका दायर कर प्रदेश के लाखों शिक्षकों को राहत दिलवाएं।इसी प्रकार विद्यालयों में रेमेडियल कक्षाओं के लिए शीघ्र राशि स्वीकृत कर पढ़ाने की व्यवस्था करना,सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य के लिए टैबलेट पीसी व मासिक डाटा खर्च दे,शैक्षिक कैलेंडर के समान ही शिक्षा की समस्त व्यवस्थाओं यथा निशुल्क पाठयपुस्तकों का वितरण,प्रमोशन,म्यूचुअल स्थानांतरण, एसएफजी,खेल सामग्री,पुस्तकालय आदि के लिए जारी किए जाने वाले बजट के लिए भी समय बद्ध पंचाग जारी करे,महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में शेष रहे कार्मिकों का पदस्थापन करते हुए शीघ्र स्टाफिंग पैटर्न पूर्ण कर नवक्रमोन्नत विद्यालयों में वित्त विभाग से पद स्वीकृत कराएं।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने बताया कि बैठक में शिक्षकों को केवल बच्चों को पढ़ाने दिया जाए और गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने,प्रतिमाह कार्यशाला कर शिक्षकों की समस्याओं को लेने,बोर्ड और स्थानीय परीक्षाओं को एक साथ नहीं कराने की मांग रखी।सरकार के 01 अप्रैल 2026 से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने को संगठन ने सहमति प्रदान करते हुए शिक्षा में नवाचार की दृष्टि से बच्चों को पढ़ना,लिखना सीखने के लिए जारी ओआरएफ व बुनियादी साक्षरता के लिए एफएलएन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर का आभार जताया।साथ ही शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम को सराहनीय बताया।विद्यालयों में रंग- रोगन का निर्णय बहुत अच्छा है लेकिन सरकार को इसमें समय से दो माह पूर्व आदेश जारी करते हुए बजट उपलब्ध करवाना चाहिए।शहरी क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों का अधिकांश समय प्रतियोगी परीक्षाएं करवाने में ही निकल जाता है।इस सत्र में भी 168 दिन परीक्षाएं आयोजित करवाई गई ।अतः शहरी क्षेत्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन हेतु निजी विद्यालयों,कॉलेजों या अन्य व्यवस्थाओं पर विचार करना चाहिए।संगठन ने राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए सुझाव दिया कि प्रदेश के सभी राजकीय कर्मचारी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बालक अनिवार्य रूप से राजकीय विद्यालय में ही पढ़े।ऐसा नहीं करने पर जितनी राशि वह निजी संस्थाओं को दे रहा है उतनी ही राशि सरकार के राजकोष में जमा कराए।इस प्रकार की सख्ती होने पर राजकीय विद्यालयों में नामांकन के साथ शैक्षिक गुणवत्ता भी बढ़ेगी।संगठन के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी सराहा।

इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ,उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई,प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ,महिला मंत्री गीता जैलिया , अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल,कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के शिक्षक हित में लिए निर्णयों का स्वागत करते हुए अन्य मांगों पर भी शीघ्र कर शिक्षा जगत में नवीन व्यवस्था स्थापित करने की मांग दोहराई।

भवदीय

महेंद्र कुमार लखारा

प्रदेश महामंत्री

9460209114

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।
आश्विन शुक्ल त्रयोदशी ,संवत् २०८२, ५ अक्टूबर २०२५ जयपुर

शिक्षक हमारे देश में राष्ट्र निर्माता की भूमिका में : भजनलाल शर्मा

ABRSM के 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जयपुर पहुंचे हजारों शिक्षक

जामडोली ,जयपुर। आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया । कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विशिष्ट अतिथि रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन में कहा कि भारत में गुरु और शिष्य की महान परंपरा रही है। गुरु अपने शिष्य का सच्चा मार्गदर्शक, मित्र और पथ प्रदर्शक होता है। युवा के जीवन को दिशा देने का कार्य शिक्षक का है। शिक्षक हमारे राष्ट्र में प्रारंभ से ही राष्ट्र निर्माता की भूमिका में रहे हैं। विद्यार्थियों को रोजगार परक एवं कौशल विकास की शिक्षा देने की दिशा में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्प है। शिक्षकों की किसी भी समस्या को सरकार अपनी समस्या मान कर उसके शीघ्र समाधान की दिशा में काम करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की स्मारिका एवं हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक तथा संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। यह केवल एक सम्मेलन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने की प्रति कृतसंकल्प है हमने चार लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी उस दिशा में हम सफल रहें हैं । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक देशव्यापी संगठन है जो प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय शिक्षा के मंदिरों में अपने शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के मूल्यों की स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक, शिक्षार्थी और राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर कार्य करने वाला संगठन है। शिक्षित और सक्षम नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति के आधार हैं। हमें अपने आप को विद्यार्थियों के समक्ष एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए ताकि उनका अनुसरण करते हुए वे देश के सच्चे कर्त्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और अच्छे नागरिक बन सकें। शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान पूरे देश में इस एक वर्ष में 11 वें से 3 स्थान पर आ गया है। सरकारी क्षेत्र के विद्यालयों के परिणाम में अप्रत्याशित वृद्धि के लिए उन्होंने शिक्षकों को बधाई दी।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के अध्यक्ष प्रोफेसर नारायण लाल गुप्ता ने महासंघ के 9वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उदघाटन सत्र के अवसर पर संगठन की अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ABRSM अपने स्थापना काल से ही शिक्षकों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर अग्रसर रहा है। प्रोफेसर गुप्ता ने यह भी बताया कि ABRSM विश्व का सबसे बड़ा शिक्षकों का संगठन है, जो “शिक्षक राष्ट्र के लिए” इस मूल विचार और राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित मैं समाज ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रहा है। यही इस अधिवेशन का मुख्य विषय भी है।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक रमेश चंद्र पुष्करणा ने स्मृति चिन्ह एवं शाल द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश में 13 .5 लाख सदस्यों वाला यह सबसे बड़ा संगठन है जो समाज शिक्षा और शिक्षक हित में निरंतर संघर्षरत है उन्होंने सामान्य शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सर्वाधिक पदोन्नतियों एवं अन्य उपलब्धियों के लिए माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया ,साथ ही संगठन की कुछ प्रमुख मांगो को रखा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अपने सुनील भाई ने अपने संबोधन में कहा कि “ABRSM शिक्षकों के लिए वह सशक्त मंच है, जहाँ से वे भारत को एक ‘विकसित भारत’ (Viksit Bharat) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।” उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं, जिन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सकारात्मक रूप से निभानी चाहिए, और ABRSM इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है। एक शिक्षक का कर्तव्य केवल शिक्षा देन तक सीमित न होकर हमें संगठन और शिक्षा के माध्यम से पूरे विश्व भर में भारतीय संस्कृति के मूल्यों एवं अपनी प्राचीन गुरु परंपरा को युगानुकूल बनाकर उसकी स्थापना करनी है। शिक्षक का दायित्व मां के समान होता है लेकिन मां केवल एक बच्चे को ही जन्म देती है जबकि शिक्षक विद्यालय के सभी छात्रों को सुसभ्य नागरिक बनाकर उन्हें नया जन्म देता है। हमें समाज की सेवा करते हुए शिक्षक के सम्मान की रक्षा भी करनी है ।सुनील भाई ने यह भी कहा कि ABRSM केवल शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज ,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हनुमान सिंह जी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्पना कटेजा कुलगुरु राजस्थान विश्वविद्यालय की गरिमामई उपस्थिति के साथ देश भर के 28 राज्यों से आए शिक्षक ,कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महामंत्री गीता भट्ट ने किया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एबीआरएसएम का ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान : राजस्थान में संगठन के माध्यम से संचालित होगा एक सितम्बर को पाँच लाख विद्यालयों में सामूहिक संकल्प
जयपुर 31/08/2025 :

भारत में शिक्षा के क्षेत्र में दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) के तत्वावधान एवं राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की सहयोग से 1 सितम्बर 2025 को देशभर के पाँच लाख से अधिक विद्यालयों में “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह अभियान “हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ” की व्यापक परिकल्पना के अंतर्गत चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को शैक्षिक उत्थान, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के लिए समूहित संकल्प लेने हेतु प्रेरित करना है।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि

1 सितम्बर को इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे भारत में पाँच लाख से अधिक विद्यालयों में करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक एक साथ मिलकर पाँच संकल्पों का सामूहिक उच्चारण करेंगे। ये संकल्प अपने विद्यालय पर गर्व करने, समग्र विकास के प्रति समर्पण, भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व को रेखांकित करेंगे।

यह विश्व का पहला ऐसा अभियान है जिसे किसी शिक्षकों के संगठन द्वारा प्रारम्भ किया गया है। एबीआरएसएम, जो किंडरगार्डन से लेकर विश्वविद्यालयों तक शिक्षा के सम्पूर्ण क्षेत्र में सक्रिय एक प्रमुख शिक्षकों का संगठन है, इस पहल को वास्तव में अद्वितीय और समावेशी बनाता है।

“यह अभियान मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और मूल्य-आधारित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रत्येक विद्यालय को ‘तीर्थ’ मानकर हम उस प्राचीन परम्परा को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जहाँ शिक्षा का अर्थ चरित्र निर्माण और समाज सेवा से था। 1 सितम्बर को लिया जाने वाला यह समूहित संकल्प विद्यार्थियों और शिक्षकों में गर्व, उत्तरदायित्व और समर्पण की भावना जगाएगा तथा उन्हें विकसित भारत 2047 की परिकल्पना की ओर अग्रसर करेगा।”

राजस्थान में इस अभियान को संचालित कर रहे राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष रमेश चंद पुष्करणा ने कहा कि

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) की उस भावना को दर्शाती है जिसमें शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी बल दिया गया है। विद्यालयों को शिक्षा और सेवा के पवित्र स्थल मानकर एबीआरएसएम गुरु-शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करना चाहता है और विद्यार्थियों को आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना चाहता है।

01 सितम्बर का यह आयोजन भारत की समृद्ध शैक्षिक धरोहर को प्रदर्शित करने का भी एक सशक्त मंच बनेगा, जहाँ विद्यालय केवल पाठन-पाठन के केंद्र ही नहीं बल्कि सामूहिक गर्व और उत्तरदायित्व के प्रतीक बनेंगे। पाँच लाख से अधिक विद्यालयों और करोड़ों विद्यार्थियों व लाखों शिक्षकों की भागीदारी के साथ यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़े शैक्षिक उन्नयन का आधार बनेगा।

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के अतिरिक्त महामन्त्री बसंत जिंदल ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और इसे एक भव्य सफलता बनाने का आह्वान किया है, ताकि विद्यालयों को गर्व, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में सुदृढ़ किया जा सके।

जयदेव पाठक राष्ट्रीय विचारों के शिल्पकार- देवनानी, संगठन ने श्रद्धेय जयदेव पाठक जन्म शताब्दी समारोप संगोष्ठी का आयोजन किया
जयपुर। आज भाद्रपद कृष्ण नवमी, विक्रम संवत् २०८२,रविवार, १७ अगस्त २०२५ को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा श्रद्धेय श्री जयदेव पाठक जन्म शताब्दी समारोप संगोष्ठी कार्यक्रम जयपुर प्रांत ,मानविकी सभागार, राजस्थान विश्वविद्यालय ,जयपुर में आयोजित हुआ । कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती और श्रद्धेय जयदेव पाठक जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय शिव प्रसाद, अखिल भारतीय मंत्री विद्या भारती, अध्यक्ष श्रीमान विमल प्रसाद अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर, मुख्य अतिथि माननीय वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा जयपुर रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल, राज नारायण शर्मा नवीन शर्मा ,अशोक शर्मा, कैलाश कच्छावा, जयराम जाट ,नौरंग सहाय भारतीय ,चंद्र प्रकाश शर्मा, मेघराज शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही।

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन की रीति नीति, कार्यशैली पर प्रकाश डाला । उन्होंने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों कर्तव्य बोध संगोष्ठी, नव वर्ष कार्यक्रम ,सामाजिक समरसता कार्यक्रम ,गुरु वंदन कार्यक्रम, विमर्श कार्यशाला ,संभाग विकास वर्ग एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर राजस्थान के 50 जिलों एवं 400 उपशाखाओ के सभी विधालयों में 1 सितंबर 2025 को मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित कर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण से संबंधित पांच संकल्प दिलाएगा। संपूर्ण देश में यह कार्यक्रम 5 लाख से अधिक विद्यालयों में होगा । यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय शिवप्रसाद जी अखिल भारतीय मंत्री विद्या भारती ने श्रद्धेय जयदेव जी पाठक के जीवन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद 1942 में ये अंग्रेजो के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। भोजन कभी मिला तो कर लिया नहीं तो चने चबाकर समय गुजारा, कभी सोने को जगह नहीं मिली तो रेल्वे प्लेट फार्म पर ही सो गए लेकिन देशभक्ति की चिंगारी को बुझने नहीं दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आने पर वे राजस्थान में पूर्णकालिक प्रचारक बनकर आए, फिर संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अंत तक विद्याभारती के मार्गदर्शक रहे। उन्होंने राजस्थान शिक्षक संघ को राज्य का सबसे बड़ा और प्रभावी संघठन बनाया। राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण और अपने लिए कुछ न लेने का उत्कृष्ट उदाहरण पाठक जी में ही देखा जा सकता है। अपने श्रेष्ठ और कर्ममय जीवन से अनगिनत कार्यकर्ताओ को प्रेरणा देकर उस महापुरुष ने उनके जीवन को संस्कारित कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा ने कहा कि श्रद्धेय जयदेव जी पाठक के साथ उनका बहुत लंबा सफर रहा, वे मेरे आदर्श है। जिला, विभाग प्रचारक, विद्याभारती, शिक्षक संघ में कार्य करते हुए मुझे उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने हमेशा स्वयं पर कम से कम खर्चा करते हुए, बहुत मित्तव्यता से रहते हुए समाज को अधिक से अधिक देने का प्रयास किया। आज मैं उन्हीं के दिए संस्कारों के कारण जीवन यात्रा में इन ऊंचाइयों तक पहुंच सका। उन्होंने बताया की पाठक जी ने अपने संपूर्ण जीवन का आरक्षण राष्ट्र उत्थान को समर्पित किया वे एक आदर्श स्वयंसेवक थे उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा संगठन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित था वह अपने जीवन में स्वयं के प्रति बहुत कठोर थे लेकिन कार्यकर्ताओं के लिए वे स्नेह और प्रेम की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर उनके जैसा कोई महान मानव दूसरा नहीं हो सकता उन्होंने कहा की शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह बालक के चरित्र निर्माण समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षक संघ राष्ट्रीय का उल्लेख करते हुए कहा की इस विशाल संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को मन में रखते हुए बालक को शिक्षा के साथ नैतिकता, ईमानदारी और चरित्र का पाठ भी पढ़ते हैं। उन्होंने सभी शिक्षको से पाठक जी के आदशों को जीवन में अपनाने का आव्हान करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विमल प्रसाद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने गुरु के महत्व को गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय, दोहे से प्रारंभ कर बताया कि पाठक जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की उस देव दुर्लभ टोली के सदस्य रहे जिन्होंने राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना, संस्कृति की रक्षा, विश्व शांति, वसुधैव कुटुंबकम्, समाज के कल्याण, शिक्षको और विद्यार्थियों के हित के लिए अपना तन, मन, धन सब कुछ अर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि हमे व्यक्ति की पूजा नहीं, बल्कि उसके गुणों की पूजा करनी चाहिए, पाठक जी जैसे महापुरुषों के सदुणों को जीवन में उतारना
चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य की सिद्धि के लिए उपकरणों का महत्व नहीं है बल्कि व्यक्ति की साधना ही उसे परिणाम तक पहुंचाती हैं। अपने मन, बुद्धि और आत्मा को शुद्ध करके व्यष्टि, सृष्टि, समष्टि और परमेष्ठी चारो का एक दूसरे के साथ समन्वय कर व्यक्ति अपना सर्वांग विकास कर परम् वैभव की स्थिति तक पहुंच सकता है। अंत में उन्होंने श्रद्धेय जयदेव जी पाठक कोश्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओ से कहा की पाठक जी के जीवन से हमें सदैव विद्यार्थी हित, त्याग, मितव्यता, पद प्रशंसा सम्मान का त्याग , राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए । शिक्षक समाज एवं राष्ट्र की दशा एवं दिशा दोनों को बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और यह शताब्दी भारतवर्ष की होगी ,इस यज्ञ में अपना योगदान कर सकता है। उसकी सोच, व्यवहार एवं कर्म श्रेष्ठतम होने चाहिए क्योंकि समाज उसका अनुसरण करता है।

संगठन के जयपुर संभाग उपाध्यक्ष जयराम जाट ने पधारे सभी अतिथियों शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सादर
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
राजस्थान शिक्षक संघ( राष्ट्रीय)

स्टाफिंग पैटर्न में होंगे द्वितीय श्रेणी के न्यूनतम पांच पद, प्रबोधक व शिक्षकों की वेतन विसंगति के शीघ्र निस्तारण के संकेत
प्रेस विज्ञप्ति: ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष द्वादशी विक्रम संवत 2082 शनिवार,दिनांक:07-06-2025

स्टाफिंग पैटर्न में होंगे द्वितीय श्रेणी के न्यूनतम पांच पद, प्रबोधक व शिक्षकों की वेतन विसंगति के शीघ्र निस्तारण के संकेत, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन आदेश सात दिन में होंगे जारी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा संकुल में शासन सचिव और शिक्षा निदेशक से की वार्ता।

जयपुर।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शासन सचिव (शिक्षा) कृष्ण कुणाल,माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी और समसा के अतिरिक्त उपायुक्त से शिक्षकों की 25 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा संकुल जयपुर में वार्ता हुई।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा उपस्थित रहे।

संगठन के महामंत्री लखारा ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर वार्ता सकारात्मक रही।इसके अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 203 में से राज्य द्वारा 186 बिंदुओं को 40 कंपोनेंट में विभाजित करते हुए शिक्षक,विद्यार्थी,विद्यालय और शिक्षण व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार के लिए जुलाई में कार्यशाला आयोजित कर लगभग 19500 विद्यालयों में बालवाटिका शुरू की जाएगी।शिक्षकों के स्थानांतरण पर शासन सचिव ने मुख्यमंत्रीजी की अनुमति मिलते ही शुरू करने की बात कहीं। शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षण व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए नए सत्र से गैर शैक्षणिक कार्यों में कमी लाई जाएगी।माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न किए जाने पर द्वितीय श्रेणी के न्यूनतम 5 पद हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान सहित यथावत रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि सत्र 2019-20 से 2022-23 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का आवंटन करते हुए 38000 में से 15000 पद इसी सत्र में भरे जाएंगे।काफी समय से बकाया रिव्यु डीपीसी प्रस्तावो को नियमित डीपीसी के साथ ही तैयार करवाकर वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता,व्याख्याता से उप प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य डीपीसी पिछले दो वर्षों की रिव्यू डीपीसी के साथ ही 15 जुलाई तक की जाएगी।एमएसीपी प्रकरणो के निस्तारण हेतु एसीआर की अनुपलब्धता की स्थिति में सेवा सन्तोषजनक प्रमाण पत्रनियमित वेतनवृद्धि प्रमाण के आधार पर स्वीकृति जारी करवाने हेतु प्रस्ताव भिजवाया गया है।विद्यालय कॉम्पोसीट ग्रांट खेल-कूद सामग्री क्रय करने/ इको क्लब की सत्र 2025-26 की राशि जुलाई माह में ही विद्यालयों के खातों में हस्तांतरित करवाने की मांग कर कहा कि केंद्र से बजट जारी होने पर यह राशि जुलाई में ही जारी की जाएगी।वेतन मद PD के अंतर्गत बिल बनाने की दोहरी व्यवस्था के स्थान पर समस्त शिक्षकों की वेतन व्यवस्था DDO से करवाने के लिए प्रस्ताव भेज कर समाधान किया जाएगा।प्रदेश के शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य हेतु 80000 टैबलेट पीसी और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह ने बताया कि बैठक में APAR ID और अन्य योजनाओं में अनिवार्य आधार और जनाधार वेरिफिकेशन में ग्रामीण परिवेश में बहुत कठिनाई आती है इस पर विद्यालयों में कैंप लगाते हुए कार्य करवाया जाएगा। विभाग द्वारा जारी शिविरा केलेण्डर में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सितम्बर माह में व प्रदेश-स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन नवम्बर माह में करवाने पर सहमति बनी।संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण प्रक्रिया प्रक्रियाधीन शीघ्र पूर्ण होगी।प्रबोधक व शिक्षकों की वेतन विसंगति तथा कंप्यूटर अनुदेशक के पदनाम परिवर्तन को लेकर भी वार्ता हुई जिन्हें लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ पुनः वार्ता होगी। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला स्तर पर समयबद्ध केम्प लगाए जाने पर सहमति बनी।विवेकानंद मॉडल स्कूल व महात्मा गांधी स्कूल में पदस्थापन प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर निदेशक ने कहा कि अगले सप्ताह में सभी को जिला आवंटन कर देंगे।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ,महिला मंत्री डॉ अरुणा शर्मा प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री योगेश कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने वार्ता पर खुशी जताते हुए शिक्षक हित में बताया।

भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री

प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 17-18 जनवरी 2025 की तैयारी को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक संपन्न
सांवलियाजी। पौष मास शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत 2081 रविवार,दिनांक 05.01.2025

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण संभागीय बैठक संभाग उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार की अध्यक्षता में हुई।संभाग संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि बैठक में मुख्य वक्ता घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री और मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश अध्यक्ष रहे।विशिष्ट अतिथि संपत सिंह प्रदेश सभाध्यक्ष,महेंद्र कुमार लखारा प्रदेश महामंत्री, डॉ अरुणा शर्मा प्रदेश महिला मंत्री रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में होने जा रहे ऐतिहासिक प्रदेश सम्मेलन में सभी को मिलकर कार्य करने हैं।बैठक में संभाग में जिला अनुसार अलग अलग व्यवस्थाओं के प्रमुख तय करते हुए जिम्मेदारी तय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तय दायित्व अनुसार पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि सांवलिया सेठ की पवित्र भूमि पर बड़ा आयोजन हो रहा है।पूर्व विचार और पूर्ण विचार के साथ उत्कृष्ट कार्य करना है ताकि सम्मेलन की स्मृतियां हमेशा बनी रहे।समाज और संगठन के लिए कुछ करने के अवसर बहुत कम आते हैं।सम्मेलन में प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण मित्र,स्वदेशी और स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दे।

प्रदेश कार्यकारिणी की स्थाई समिति ने आवास व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार,जिला संगठन मंत्री डॉ हीरा लाल लुहार,सुनील कुमार भारद्वाज,शंकर लाल भांभी,दिनेश चंद्र बैरवा,भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मानम्य,बनवारी लाल ,राजसमंद जिला मंत्री सुजीत त्रिपाठी,अरुण प्रजापत,सलूंबर जिला मंत्री कमल कुमार आमेटा,जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सेवक उपस्थित रहे।

भवदीय

रमेश चंद्र पुरोहित

संभाग संयुक्त मंत्री

संगठन के प्रतिनिधि मंडल की विभिन्न कैडर की वित्तीय मांगों को लेकर शासन सचिव वित्त से हुई वार्ता
जयपुर । 26 दिसंबर 2024

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में अखिल अरोड़ा शासन सचिव (वित्त) से विभिन्न मांगो को लेकर वार्ता की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि राजस्थान के सभी केडर के शिक्षकों की लंबे समय से कई वित्तीय मांगे चली आ रही है जिनके निस्तारण को लेकर शासन सचिव वित्त से वार्ता हुई।
इन मांगों में प्रमुख रूप से शिक्षकों की छठें एवं साततें वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए खेमराज कमेटी एवं सावंत कमेटी की रिपोर्टों को सार्वजनिक कर केन्द्र के अनुरूप सातवें वेतनमान में पे-मैट्रिक एवं लेवल निर्धारित करके 01.01.2016 से नगद परिलाभ देने, विधवा, विवाह विछिन महिलाओं के मानदेय में वृद्धि करने,राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के अन्तर्गत संविदा पदों को नियमित पद के तहत प्रारम्भिक शिक्षा में कार्यरत संविदा शिक्षकों के बजट मद का उल्लेख करते हुए 23000 पदों की वित्तीय स्वीकृती जारी करवाने,सत्र 2020-21 से सत्र 2024-25 तक नव क्रमोन्नत समस्त विद्यालयों में शिक्षा निदेशालय राजस्थान, बीकानेर से प्राप्त प्रस्तावानुसार पद सृजित करवाकर वितिय स्वीकृति जारी करने की मांग की।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने कहा कि सभी वर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से ए.सी.पी. का लाभ देने,पी.डी. मद के शिक्षकों के वेतन बजट हेतु एकमुश्त बजट आंवटित करते हुए वेतन भुगतान की व्यवस्था सीधे कोष कार्यालय से किए जाने के वित विभाग के पूर्व आदेशों की क्रियान्विति शीघ्र कराने,तृतीय श्रेणी शिक्षक / प्रबोधक की वेतन विसंगति छठे वेतनमान से चली आ रही है । (छठे वेतनमान में 11170 पर फिक्स किया जबकि नियमानुसार 12900 पर फिक्स किया जाना था) को दूर किया जाए। साथ ही द्वितीय वेतन श्रृंखला एवं व्याख्याता प्रधानाचार्य की वेतन विसंगति का निस्तारण करवाने,
समस्त राज्य कर्मचारियों को 8-16-24-32 वर्ष पर ए.सी.पी. का लाभ देकर पदोन्नति पद का वेतनमान प्रदान करने की मांग रखी।
प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधा जैसे- स्कूल फेसेलिटी ग्रान्ट, खेल सामग्री, ईको क्लब, खेल मैदान, फर्निचर, चारदीवारी, विद्युत, पेयजल आदि के लिए समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा जारी किया जाने वाला नियमित बजट जारी करने,
मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के प्रावधानान्तर्गत लंबित प्रस्तावों का शीघ्र बजट जारी करवाने,प्रदेश में 475 उच्च माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक पद विभागीय नियमातर्गत आवंटन करवाने, अतिरिक्त संकाय,नवक्रमोन्नत एवं महात्मा गांधी विद्यालयों में शेष 45000 पदों का आवंटन करने, ग्रीष्मावकाश अवधि का बकाया वेतन देने के सामान्य आदेश जारी करने,सेवाकाल में न्यूनतम 03 पदोन्नति हेतु शारीरिक शिक्षक सहित समस्त संवर्ग हेतु पदनाम परिवर्तन कर बिना कोई आर्थिक भार के पदोन्नति लाभ देने,नोशनल लाभ एसीपी की गणना काल्पनिक नियुक्ति तिथी के अनुसार करवाने की मांग रखी।साथ ही शिक्षकों हेतू सत्र 2023-24 में टेबलैट / लेपटॉप क्रय करने हेतु केन्द्र सरकार के अंशदान के साथ राज्य के अंशदान को सम्मिलित करते हुए वितरण के क्रम में राज्य अंशदान की बकाया स्वीकृती अविलंब जारी करवाई जाकर योजना की क्रियान्विति करवाने का आग्रह किया गया।प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने बताया कि शासन सचिव के साथ संगठन की वार्ता सकारात्मक रही है। प्रदेश के लाखों शिक्षकों को भविष्य में शीघ्र उचित सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।