कार्यकारिणी – अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विद्यालय शिक्षा)

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षा विभाग में कार्यविभाजन को तार्किक बनाने, शिक्षकों एवं शिक्षाधिकारियों की वरीयता सुनिश्चित करने एवं सुस्थापित व्यवस्था को बनाए रखने हेतु राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने आज सचिवालय में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया की उनका संगठन 4 लाख शिक्षकों और शिक्षाधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें अध्यापक से लेकर अतिरिक्त निदेशक तक तथा शारीरिक शिक्षा, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर अनुदेशक इत्यादि संवर्गों के कार्मिक/अधिकारी भी सम्मिलित हैं, इस पत्र के माध्यम से राज्यभर में सेवारत शिक्षकों और शिक्षाधिकारियों की भावनाओं को प्रस्तुत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद पुष्करणा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय में अनुभाग अधिकारी के रूप में सहायक निदेशक तथा ब्लॉक, जिला, एवं संभाग स्तर के अधीनस्थ कार्यालयों में सहायक निदेशक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) जैसे पदों पर शिक्षाधिकारी विभागीय नियमानुसार पदस्थापित हैं। अन्य राज्यों में भी शिक्षक और शिक्षाधिकारी समान व्यवस्था के तहत विभागीय कार्यालयों में नियुक्त किए जाते हैं। साथ ही, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिनिधि शैक्षिक संगठनों में भी शिक्षाधिकारी उच्च कार्यालयों में निर्णायक भूमिकाओं में कार्यरत हैं।

वर्षों से सुस्थापित इस व्यवस्था के बावजूद, मंत्रालयिक संवर्ग के संगठनों के चंद पदाधिकारी, शिक्षकों और शिक्षाधिकारियों को दरकिनार कर उच्च अधिकारियों को सीधे पत्रावली संचालन की मांग करते हैं। पूर्व में तत्कालीन निदेशक द्वारा लिपिक वर्ग की मांग के अनुरूप एकपक्षीय निर्णय कर कार्य विभाजन लागू किया गया था जो मंत्रालयिक संवर्ग के वरिष्ठतम पदों में असंगत वृद्धि एवं अन्य कारणों से अप्रासंगिक और अतार्किक हो चुका है। शासन द्वारा प्रसंगोक्त पत्र के माध्यम से इसे अपास्त करने तथा नए सिरे से तार्किक कार्य विभाजन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) इस शासकीय निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उक्त ज्ञापन पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रमेश चंद पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य एवं अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिन्दल उपस्थित थे।

प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 17-18 जनवरी 2025 की तैयारी को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक संपन्न
सांवलियाजी। पौष मास शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत 2081 रविवार,दिनांक 05.01.2025

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण संभागीय बैठक संभाग उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार की अध्यक्षता में हुई।संभाग संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि बैठक में मुख्य वक्ता घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री और मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश अध्यक्ष रहे।विशिष्ट अतिथि संपत सिंह प्रदेश सभाध्यक्ष,महेंद्र कुमार लखारा प्रदेश महामंत्री, डॉ अरुणा शर्मा प्रदेश महिला मंत्री रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में होने जा रहे ऐतिहासिक प्रदेश सम्मेलन में सभी को मिलकर कार्य करने हैं।बैठक में संभाग में जिला अनुसार अलग अलग व्यवस्थाओं के प्रमुख तय करते हुए जिम्मेदारी तय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तय दायित्व अनुसार पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि सांवलिया सेठ की पवित्र भूमि पर बड़ा आयोजन हो रहा है।पूर्व विचार और पूर्ण विचार के साथ उत्कृष्ट कार्य करना है ताकि सम्मेलन की स्मृतियां हमेशा बनी रहे।समाज और संगठन के लिए कुछ करने के अवसर बहुत कम आते हैं।सम्मेलन में प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण मित्र,स्वदेशी और स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दे।

प्रदेश कार्यकारिणी की स्थाई समिति ने आवास व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार,जिला संगठन मंत्री डॉ हीरा लाल लुहार,सुनील कुमार भारद्वाज,शंकर लाल भांभी,दिनेश चंद्र बैरवा,भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मानम्य,बनवारी लाल ,राजसमंद जिला मंत्री सुजीत त्रिपाठी,अरुण प्रजापत,सलूंबर जिला मंत्री कमल कुमार आमेटा,जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सेवक उपस्थित रहे।

भवदीय

रमेश चंद्र पुरोहित

संभाग संयुक्त मंत्री